पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुगोवाल में एनआरआई ने सड़क पर बनाए स्पीड ब्रेकर, गिरने से युवक की टांग टूटी

मुगोवाल में एनआरआई ने सड़क पर बनाए स्पीड ब्रेकर, गिरने से युवक की टांग टूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर

गांव मुगोवाल में एक एनआरआई द्वारा अपने घर के सामने पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कंक्रीट से बनाए स्पीड ब्रेकर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक की टांग इस स्पीड ब्रेकर के कारण गिरने से तीन जगह से टूट गई। गांव के पूर्व सरपंच नरिंदर मोहन निंदी और जत्थेदार जसवीर सिंह ने बताया कि माहिलपुर से मुगोवाल आते सड़क पर गांव के एनआरआई परिवार ने बिना किसी इजाजत दो स्पीड ब्रेकर बनाए हैं। गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की पर उक्त एनआरआई ने किसी की परवाह नहीं की और साथ में एक लोहे का गाडर भी लगा दिया। उन्होंने बताया कि अब यह स्पीड ब्रेकर दोपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन गए हैं। शुक्रवार को गांव जंडियाला की एक्टिवा सवार लड़कियां भी यहां गिरकर घायल हो गई थी और शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे मोटरसाइकिल पर सवार परमिंदर सिंह वासी बद्दोआन की स्पीड ब्रेकर से टक्कर होने के कारण बाई टांग तीन जगह से टूट गई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से स्पीड ब्रेकर को तोड़ने की मांग की है। इस दौरान सतनाम सिंह नंबरदार, रघवीर सिंह, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, रशपाल सिंह, अमनदीप सिंह, बलबीर सिंह पूर्व पंच, शिंगारा सिंह, चंद्रपाल, राजू, पवन मान, महिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, तिलकराज, नरिंदर सिंह, बलबीर सिंह और शिव कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...