माहिलपुर| फौज में भर्ती होने के लिए प्री रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना पंचायत और एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल मैली में की गई। इस प्री ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन जिला सहायक डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सरीन ने किया। अमित सरीन ने कहा कि इस सेंटर की स्थापना से इलाके के युवाओं को फौज में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी नमोशी होती है जब कहा जाता है कि पंजाब का यूथ नशे में डूब गया है, जोकि गलत प्रचार है। उन्होंने कहा कि चंद प्रतिशत युवाओं की गलती को शत प्रतिशत युवाओं पर नहीं थोपा जा सकता। अमित सरीन ने कहा कि जब भी वह अन्य राज्य में जाते हैं तो वह हमें यहीं पूछते हैं कि पंजाब के युवक नशे के गुलाम बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में 90 युवाओं ने अपने नाम दर्ज कराए हैं जो सेना में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के चाहवान है। उन्होंने युवाओं के अपने सेना में गुजारे यादगारी क्षणों के बारे में बताया। इस दौरान चब्बेवाल के विधायक राजकुमार और एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सूबेदार बलवीर सिंह ने एनसीसी सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह, हवलदार रंजीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह चंडीगढ़ और अधिकारियों का धन्यवाद किया।
समागम में मैली के सरपंच चरनजीत सिंह चन्नी, रामलाल पंच, हुस्न लाल पंच, जोशी पंच, स्वर्ण दास नंबरदार, दर्शना कुमारी नंबरदार, राजेश तिवारी, तरसेम लाल, जैकब, बलविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, जसविंदर सिंह सरपंच गोहगड़ो, बरिंदर सिंह मौजूद थे
प्री रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करते एडीसी मेजर अमित सरीन। -भास्कर