- Hindi News
- National
- जियोजी मेंबरों ने पंचायतों के काम में हस्तक्षेप किया तो देंगे त्यागपत्र : पंचायत यूनियन
जियोजी मेंबरों ने पंचायतों के काम में हस्तक्षेप किया तो देंगे त्यागपत्र : पंचायत यूनियन
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
माहिलपुर पंचायत यूनियन की मीटिंग यूनियन के अध्यक्ष बालकिशन अग्निहोत्री की प्रधानगी में हुई। मीटिंग में माहिलपुर ब्लाक की सभी पंचायतों ने हिस्सा लिया। जिसमें सरकार द्वारा पंचायतों के प्रति उदासीनता रवैये और पंचायतों के काम की देखरेख करने के लिए नियुक्त की गई जियोजी (गार्डियंस ऑफ गवर्नेंस) के सदस्यों का बायकाट करने पर चर्चा की गई। बालकिशन अग्निहोत्री ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो सभी पंचायतें त्यागपत्र पंचायत विभाग के अधिकारियों को सौंप देंगे।
बालकिशन अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पंचायतों को मान भत्ता देने की जगह जि यो जी संस्था बनाकर पंचायतों पर नजर रखने के लिए योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार खजाना खाली होने का हल्ला मचा रही है वही जि यो जी संस्था के कर्मचारियों का वेतन कहां से देगी। उन्होंने कहा कि अगर पंचायतों पर नजर रखनी की जरूरत है तो सरकार पंचायतों के चुनाव कराने ही बंद कर दे। पंचायत यूनियन के सभी सदस्यों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन संस्थाओं की गतिविधियों को रोका नहीं गया तो सभी पंचायत सदस्य अपने पदों से त्यागपत्र दे देगी।