पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे बोले एमआर का टीका स्वस्थ जीवन का तरीका

बच्चे बोले- एमआर का टीका स्वस्थ जीवन का तरीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचयू पालदी के एसएमओ डॉ. संदेश सुमन की अगुवाई में मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अतर सिंह खालसा स्कूल पालदी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।जागरूकता रैली को डॉ. संदेश सुमन और अतर सिंह खालसा स्कूल के प्रिंसिपल शिवकुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और यह जागरूकता रैली पालदी गांव और बाजार में निकली गई। डॉ. संदेश सुमन ने छात्राओं को बताया कि मीजल्स-रुबेला संक्रमण दोनों जानलेवा बीमारियां है। खसरा में यहां निमोनिया, दस्त तथा जीवन के लिए अन्य घातक बीमारियां आती है व गर्भावस्था के दौरान रुबेला संक्रमण के कारण अंधापन, बहरापन, कमजोर दिमाग व जन्मजात दिल की बीमारियां हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने घरों व आसपास के लोगों को भी खसरा व रुबेला टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। रैली में बच्चे पहले पोलियो की बीमारी भगाई और खसरे की बारी और एमआर का टीका स्वस्थ जीवन का तरीका के नारे लगा रहे थे। इस रैली में मानव शर्मा, गोपाल सरूप, कुलविंदर कौर और स्कूल का स्टाफ भी शामिल हुआ।

रैली निकालते स्कूल के बच्चे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...