माहिलपुर| माहिलपुर में चाय बनाने के लिए प|ी से हुई कहासुनी से नाराज मायके वालों ने दामाद को पीट डाला। मारपीट के आरोप में ससुर और प|ी के भाइयाें के खिलाफ माहिलपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। सुशील कुमार निवासी वार्ड नं 8 लेंगेरी रोड माहिलपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 मई को सुबह करीब 9 बजे उसका अपनी प|ी के साथ चाय बनाने के लिए झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी प|ी ने अपने मायके डंडेवाला में फोन पर झगड़े के बारे में बता दिया। करीब 10 बजे उसका साला रवि और ससुर गुरमीत कुछ लोगों को साथ लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। सुशील ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे बचाकर सिविल अस्पताल दाखिल कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे गढ़शंकर रेफर कर दिया।