पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माहिलपुर में 4 लुटेरों ने पार्षद रीटा वर्मा से घर के बाहर ही 20 हजार रुपए लूटे

माहिलपुर में 4 लुटेरों ने पार्षद रीटा वर्मा से घर के बाहर ही 20 हजार रुपए लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर

माहिलपुर में वीरवार की रात सवा नौ बजे दुकान से घर लौट रही महिला पार्षद से घर के पास लुटेरों ने बैग छीन लिया। बैग में बीस हजार रुपए और दुकान का सामान था। शहर की कांग्रेसी पार्षद रीटा वर्मा ने बताया कि वह फगवाड़ा रोड माहिलपुर में वेस्टर्न यूनियन की अपनी दुकान से वीरवार की रात सवा नौ बजे आ रही थी। वह घर के पास पहुंची तो चार युवक उनके हाथ में पकड़े बैग को छीनने लगे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग अपने घरों से निकल आए। इस दौरान युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया और वहां से भाग गए। बैग में बीस हजार रुपए और सामान था। रीटा वर्मा ने बताया कि चारों युवक भागते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे तो पार्षद मनजीत कौर के पति सतवीर सिंह ने दो लुटेरों को पकड़ लिया लेकिन लुटेरों ने उन्हें दातर और पिस्तौल नुमा चीज निकाल खुद को सतवीर सिंह से मुक्त करवा कर भाग गए। रीटा वर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वीरवार रात को थाना माहिलपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी उनके पास जांच के लिए नहीं पहुंचा।

इस संबंध में जब थाना माहिलपुर के एसएचओ बलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...