पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआरआई के घर से गहने और विदेशी मुद्रा चोरी

एनआरआई के घर से गहने और विदेशी मुद्रा चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर | बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने गए एनआरआई के घर से लाखों रुपए के गहने और विदेशी मुद्रा चोरी हो गई। दलजीत सिंह वासी कूकोवाल ने थाना मेहटियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा में रहता है और भारत आया हुआ है। उसकी बेटी हरविंदर कौर भी विदेश में रहती है। वह उसे छोड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गया हुआ था कि रिश्तेदार लखबीर सिंह ने फोन पर बताया कि उसके घर के दरवाजे खुले हैं और ताले टूटे हुए हैं। जब उसने घर पहुंचकर देखा तो चोरों ने अलमारियों में रखे 2 सोने के कड़े, 2 अंगूठियां, 1 गहनों का सेट, 2 हजार डालर अमेरिका, 3 हजार कनाडा डालर और 50 हजार भारतीय करंसी चोरी हो गई। अजनोहा पुलिस चौकी प्रभारी ने थाना मेहटियाना में चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...