पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल जूनियर विंग का किया उद्घाटन

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल जूनियर विंग का किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर| बैसाखी पर्व पर शहरवासियों के लिए माहिलपुर (चंडीगढ़ रोड) पर दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल जूनियर विंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन की शुरुआत ईश्वर की बंदगी और उनके शुक्राने के रूप में की गई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने गिद्दा और भंगड़ा प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। इस मौके स्कूल के तोला, अमित तोला, अनु तोला और ऋतु तोला ने ज्योति प्रज्जवलित की। डायरेक्‍टर अनुज तोला ने सब को बैसाखी की मुबारकबाद दी और साथ में ही बताया कि क्षेत्र में इस नए स्कूल का खुलना आपके भविष्य के लिए सर्वाधिक विकास करेगा। यह स्कूल आपके बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार स्थापित गया है। इस मौके प्रिंसिपल रीजी. मारिया जॉन ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और स्कूल में अपनी बच्चों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। उन्होंने अभिभावकों और अतिथिगणों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और उनका धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...