कोटफतूही में चोरों ने घर से सोने के गहने और नकदी चुराई
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
थाना मेहटियाना के गांव कोटफतूही में चोरों ने घर से गहनों और पच्चीस हजार रुपए चोरी कर लिए। राकेश कुमार वासी कोटफतूही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई को वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रिश्तेदारों से मिलने गए थे। जब शाम को छह बजे वह वापस लौटकर आए तो घर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने अपना सामान चेक किया तो चोर उनके घर में रखे सोने के गहने जिनमें एक कंगन डेढ़ तोले, सोने का सेट चार तोले, एक किटी सेट दो तोले, कानों की मुंदरा आधा तोला, चार जोड़े कंगन चांदी एक तोले, दो जोड़े पंजेंबा चांदी तीन तोले और पच्चीस हजार रुपए चोरी कर के ले गए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।