माहिलपुर | पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा परीक्षाओं के घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा शिक्षण संस्थान माहिलपुर के खालसा कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मौके प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने बताया कि एमए अंग्रेजी के तीसरे सेमेस्टर में सुखजिंदर कौर ने 63 प्रतिशत अंक लेकर पहला, हरप्रीत कौर ने 61 प्रतिशत अंकों से दूसरा और सोनिका भट्टी ने 60 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके अंग्रेजी विभाग की इंचार्ज पवनदीप चीमा और प्रो. तजिंदर सिंह ने बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।