माहिलपुर | माहिलपुर-जेजों रोड पर झंझोवाल और ललवान के पास नाड़ को लगी आग से सफेदे और सड़क किनारे लगे आम पेड़ जल गए। सम्मति मेंबर अमनदीप सिंह ने बताया कि वीरवार की रात वह गुरमीत सिंह के साथ जेजों के रास्ते गांव आ रहा था तो खेतों में लगी आग सड़क किनारे लगे वन विभाग के सदियों पुराने आम के पेड़ों को जला रही थी। उसने मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लोग नाड़ को आग लगा रहे हैं जिससे किनारे पर लगे पेड़ भी जल रहे हैं। कुछ दिन पहले हरजियाना के पास लगी आग से नील गाय झुलस गई थी। सरकार से आग लगाने वालों पर मामले दर्ज करे।