माहिलपुर | थाना माहिलपुर पुलिस ने 13 किलो चूरापोस्त के साथ युवक को पकड़ा है। थाना प्रभारी एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि वीरवार को एएसआई अजयपाल और एएसआई शामलाल ने फगवाड़ा रोड पर हरबंस सिंह गेट के पास एक युवक के सिर पर रखे बोरे की तलाशी ली गई तो 13 किलो चूरा पोस्त मिला। युवक ने अपना नाम संदीप सिंह वासी कालेवाल फत्तू थाना माहिलपुर बताया। संदीप पर अवैध रूप में चूरा पोस्त रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।