भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर माहिलपुर डिवीजन की इंप्लाइज फेडरेशन ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के चेयरमैन के विरुद्ध प्रदर्शन कर अर्थी फूंकी। पंजाब सरकार और मैनेजमेंट कमेटी द्वारा स्वीकृति की मांगों को लागू न करने के विरोध में कर्मचारियों में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। डिवीजन प्रधान राम किशन ने कहा कि अगर सरकार और चेयरमैन ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो जून में एक दिन की हड़ताल और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध काली झंडियां लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उजागर सिंह, रविंदर सिंह, चरनजीत कुमार, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, युद्धवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, दलविंदर कुमार, सतनाम सिंह, बहादुर सिंह, शंकर दास, बलकार सिंह, सोहनलाल, सतनाम सिंह, मनदीप शर्मा, जगदीप सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सैनी, प्रद्युम्न गौतम, सुखजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, बनारसी दास, हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत चंद, रामकृष्ण, नीरज अग्निहोत्री, तिलक राज, गुरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह जेई और महिंदर पाल ने हिस्सा लिया।