- Hindi News
- National
- बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेरिट में दर्ज करवाया नाम
बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेरिट में दर्ज करवाया नाम
माहिलपुर | बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के जारी किए परिणामों में श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा शिक्षण संस्थान के खालसा कॉलेज की दो छात्रों ने यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।
इस मौके प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के प्रभारी प्रतिभा चौहान ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के पहले सेमेस्टर में महिमा चौधरी ने 81 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां और नवजोत सिंह ने 80 प्रतिशत अंक लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है और राजन मीलू ने 74 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कोर्स के सातवें सेमेस्टर में शरणदीप सिंह ने 87 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, रवनीत कौर ने 85.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और मनजिंदर कौर ने 85.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि कोर्स के पांचवें सेमेस्टर में जसप्रीत कौर ने 514 अंक लेकर पहला, मनप्रीत कौर ने 485 अंक लेकर दूसरा और गुरप्रीत कौर ने 470 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स और कॉलेज स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची मे अपना नाम दर्ज कराने वाले स्टूडेंट्स।