बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखना जरूरी
माहिलपुर | सिविल अस्पताल पालदी के एसएमओ डॉ. संदेश सुमन के निर्देशानुसार सब स्टेशन माहिलपुर में विश्व सेहत दिवस पर सेमिनार करवाया। इस मौके गोपाल सरूप ने बताया कि मच्छर के काटने से मलेरिया व डेंगू हो सकता है। यह मलेरिया का मच्छर गंदे पानी तथा डेंगू का मच्छर खड़े साफ पानी में पैदा होता है। इसलिए घरों में हर सप्ताह कूलर की सफाई, घरों तथा बाहर गलियों में खड्डे खत्म करना, गमले और टूटे टायरों में खड़े पानी का न खड़े होने दें। मानव शर्मा ने बताया कि छप्पड़ों में काला तेल डलवाना चाहिए।
मच्छरों से बचने के लिए हमें घरों में स्प्रे आदि करवानी चाहिए तथा रात को सोते समय अपने पूरे शरीर को ढक कर सोना चाहिए। कोई भी रोग का सबसे पहले उपचार है कि हर प्रकार की सावधानी रखी जाए। इस मौके गोपाल सरूप, मानव शर्मा, रणजीत कौर, राज रानी और सुलेखा व स्टाफ मौजूद था।