भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
माहिलपुर थाना के एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। लड़की की मां ने थाना माहिलपुर पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके चार लड़कियां और दो लड़के हैं। जिनमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। उसकी चौथी लड़की की उम्र 17 साल है और वह 12वीं में पढ़ती है। महिला ने बताया कि 14 मई को सुबह चार बजे लड़की घर से उठकर कहीं चले गई और घर वापस नहीं आई। उन्होंने रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 14 मई को उन्होंने सैला चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। उसने बताया कि नितीश कुमार वासी खुशी पद्दी उनकी लड़की को उसकी पवित्रता भंग करने के इरादे से अगवाकर साथ ले गया है। थाना माहिलपुर पुलिस ने नितीश कुमार के विरुद्ध धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।