पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंभीर नदी में ट्यूबवेल से िहंडौन को पानी दिया तो आंदोलन

गंभीर नदी में ट्यूबवेल से िहंडौन को पानी दिया तो आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भा न्यूज |हिंडौन ग्रामीण/महूइब्राहिमपुर

गत 6 माह से पेयजल संकट का सामना कर रहे महू गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर महू इब्राहिमपुर स्थित गंभीर नदी से हिंडौन की 57 करोड़ की पेयजल योजना के लिए पाइप लाइन डालने का विरोध किया तथा कार्य को रुकवाने की मांग की।

महू इब्राहिमपुर, महूखास व दलालपुर के पंच पटेल देवी पटेल, विजेंद्र पटेल, दीवान, भागमल, सुरेश, महेश गर्ग, प्रेम पंसारी, दीन मोहम्मद, राजू खां आदि ने बताया कि महू के तीनों गांवों में गत 6 माह से पेयजल संकट बना हुआ है। इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा हिंडौन की 57 करोड़ रुपए की पेयजल योजना के तहत गंभीर नदी के पास पांच नलकूप लगाकर पाइप लाइन डाली जा रही है, जिससे हिंडौन के वर्धमान नगर को पेयजल आपूर्ति की जानी है। इसके लिए क्यारदा तक भूमिगत पाइप लाइन डालने का कार्य विभाग के ठेकेदार द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल और गहरा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में महू की नदी से पानी नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया कि अगर कार्य को शीघ्र ही बंद नहीं किया गया तो मजबूरन उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हिंडौन सिटी. जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर गंभीर नदी के पेटे से हिंडौन शहर के लिए पाइप डालने कार्य रुकवाने के लिए ज्ञापन देते ग्राम विकास सेवा समिति महूइब्राहिमपुर के पदाधिकारियों।

विरोध से उच्च अिधकारियों को देंगे जानकारी

महू इब्राहिमपुर में हुई पंचायत में हिंडौन की पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। गंभीर नदी में भू वैज्ञानिकों ने निरीक्षण कर नलकूप नलकूप लगाने की स्वीकृति दी थी। वर्धमान नगर में पानी की किल्लत को देखते हुए गंभीर नदी में लगाए पांच नलकूपों का ग्रामीणों द्वारा विरोध की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। भीमसेन तनेजा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग हिंडौनसिटी

खबरें और भी हैं...