पारजाेरिया में पांच दिवसीय राधाकृष्ण यज्ञ की हुई शुरुआत
यज्ञ समिति पारजोरिया के द्वारा गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 108 विष्णु परिवार मंदिर प्रतिष्ठा सह राधाकृष्ण महायज्ञ बुधवार से शुरू हो गया। अहले सुबह से ही भक्त यज्ञ स्थल की परिक्रमा करना शुरू कर दिया। यह परिक्रमा दिन भर चला। इस दौरान आचार्योंं के द्वारा पहले दिन का पूजा-अर्चना कर यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू किया गया। गांव में दिन भर मेला का माहौल बना रहा। आसपास के सभी गांवों के लोग परिक्रमा करने यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। यज्ञ समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या के समय आचार्यो के द्वारा आरती वंदना करने के पश्चात प्रथम दिन का यज्ञ संपन्न हुआ। रात्रि में वाचक हेमंत दुबे के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। मंगलवार की रात जिप सदस्य सह कांग्रेसी नेता संतोष महतो कार्यक्रम स्थल गए और मत्था टेका। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अलावा मुखिया बिंदेश्वर महतो, कार्तिक महतो, विनोद महतो, मनोज महतो, रामप्रसाद राय, भूतनाथ राय, वासुदेव महतो, नारायण राय, गौरीनाथ महतो, गणेश महतो, सुषमा देवी, पार्वती देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
पारजोरिया में मंडप परिक्रमा करते भक्त।