पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • विधायक के नेतृत्व में महुदा मोड़ में चला स्वच्छता अभियान

विधायक के नेतृत्व में महुदा मोड़ में चला स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को महुदा मोड़ स्थित स्व. बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आसपास के चौक चौराहे की सफाई किया गया। इस अवसर पर विधायक महतो ने लोगों से अपील किया कि साफ सफाई से ही हम अपने क्षेत्र को सुंदर रख सकते हैं और कोई भी बीमारी नजर नहीं आएगी। वहीं पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान पर जागरूकता रैली निकाला गया। रैली में शामिल बच्चों ने महुदा मोड़ एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं लोगों से क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। मौके पर महुदा मंडल अध्यक्ष धनेश्वर महतो, पूर्व मुखिया बदरुद्दीन अंसारी, मो अमान अंसारी, शिबू महतो, शेखर सिंह, मटूक मिश्रा, कार्तिक महतो, सुंदर लाल महतो, हरिलाल दास, चितरंजन दुबे, विनोद कुमार महतो, पंचानन सिंह, राजन महतो, राजेश महतो, कमल प्रसाद महतो, कलावती, चित्रा देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, श्याम लाल आदि शामिल थे।

महुदा मोड़ में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते विधायक।

खबरें और भी हैं...