मिलन समारोह में पांच हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग : अजमुल
प्रेस वार्ता में दी गई कार्यक्रम की जानकारी
भास्कर न्यूज|महुदा
बिनोद बिहारी स्टेडियम मुरलीडीह में 15 अपैल को आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर शनिवार को आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के बाद बाघमारा को माफिया मुक्त करने के लिए आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिलेगी। आयोजन समिति के संयोजक अजमुल अंसारी ने कहा कि मिलन समारोह में बाघमारा विस क्षेत्र के पंचायत एवं बूथ कमेटी सहित कुल 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा कि इस बार माफिया को शिकस्त देकर बाघमारा में पार्टी का परचम लहराया जाएगा। कायर्क्रम को सफल बनाने के लिए बाघमारा के हर गली मुहल्ले में जनसंपर्क किया जा रहा है। मौके पर नरेश महतो, तिलकेश्वर महतो, छत्रपति महतो, आनंद गोस्वामी, कार्तिक महतो आदि मौजूद थे।