हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार की मौत
सिजुआ | भेलाटांड़-कपुरिया मुख्य मार्ग पर भेलाटांड़ फुटबॉल ग्राउंड के समीप तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने बाइक को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार नंदू कर्मकार की मौत इलाज के दौरान बोकारो में हो गई। जोगता पुलिस घटनास्थल पहुंची और हाइवा को जब्त कर थाने ले गई। महुदा धोवाटांड़ निवासी हेमलाल कर्मकार का पुत्र नंदू कर्मकार (24) भेलाटांड़ की ओर जा रहा था। भेलाटांड़ ग्राउंड के समीप कपुरिया की ओर से हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।