महुदा|महुदा के सिंगड़ा से साली के दो माह के बच्चे को चुराकर भागने वाले प्रमोद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि भागने के क्रम में घायल बच्चे की मौत हो गई थी। जिसे दामादर नदी के बारकी घाट में प्रवाह कर वहां से भाग निकला। उक्त जानकारी महुदा थाना प्रभारी हरि किशोर मंडल ने प्रेस वार्ता में दी।