महुदा|दामोदर नदी से बालू उठाव को लेकर लोहापिट्टी पंचायत में शनिवार को आयोजित ग्राम सभा हंगामेदार रही। ग्राम सभा में निविदा के माध्यम से आवंटित बालू घाट का संचालन का विरोध एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से मना किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे मुखिया छोटेलाल महतो ने कहा कि ग्राम सभा की बिना सहमति के डोंगा बालू घाट का आवंटन गलत है। इससे पंचायत को किसी प्रकार का लाभ नहीं है। पंचायत के ग्रामीणों को इससे काफी नुकसान है। वहीं ग्राम सभा में उपस्थित कुछ ग्रामीणों ने कहा कि जिस घाट से अभी बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। उससे ग्रामीणों का नुकसान है। ट्रैक्टर से गिरा हुआ बालू खेतों में जा रहा है।