पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सचिव मनोनीत होने पर संतोष का महुदा में स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री सह इंटक के नेता मन्नान मल्लिक द्वारा जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता संतोष कुमार महतो को धनबाद जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस (इंटक) का सचिव मनोनीत किए जाने पर महुदा क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। इस अवसर पर जिप सदस्य संतोष कुमार महतो का बीसीसीएल अतिथि गृह महुदा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जिप सदस्य ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास होगा। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा शोषित मजदूरों की समस्या का समाधान होगा। मौके पर राजू मिश्रा, प्रेम कुमार महतो, मनोज कुमार भुइयां, सुरेश सिंह, सतीश महतो, निमाई हजारी, प्रीतम कुमार, उत्तम महतो, जय कुमार तिवारी, परेश कुमार, मिथुन महतो, राजू कुमार महतो, बिल्ला महतो आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...