पंचायत सचिवालय पदुगोड़ा में शनिवार को कैंप लगाकर विद्युत विभाग के द्वारा बीपीएल एवं एपीएल कार्डधारियों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। उक्त बातें गणेशपुर सब-स्टेशन के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने महुदा में बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत महुदा क्षेत्र के एपीएल एवं बीपीएल कार्डधारियों को निःशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए उसे कैंप में जमीन के कागज, आधार कार्ड एवं एपीएल या बीपीएल कार्ड की छायाप्रति लेकर आना है। साथ में दो फोटो भी लाना होगा। पहले से जिसका कनेक्शन है उसे दोबारा कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। अगर कोई जानकर ऐसी गलती करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कार्यपालक अभियंता बसंत कुमार, कनीय अभियंता देवीलाल मौजूद थे।