महुदा|अखिल विश्व गायत्री परिवार युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्व कल्याणार्थ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं विराट दीप महायज्ञ का आयोजन विनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में किया गया है। इसके तहत रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई अंजली गुप्ता एवं प्राची गुप्ता ने ध्यान एवं प्राणायाम के आसन बताए। मौके पर उपस्थित डीएवी स्कूल महुदा के प्राचार्य एके सिंह ने भी सभी को योग से होने वाले फायदा की जानकारी दी।