छत्रुटांड़ शिव मंदिर प्रांगण में रविवाार को बिहार जनता खान मजदूर संघ सह कांग्रेस की सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित दर्जनों महिला पुरुषों ने संघ के महामंत्री सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। सिंह ने सभी की समस्याओं को गौर से सुनने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को समस्याओं की सूची बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास करुंगा। कहा कि बड़े-बड़े नेता आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। खास कर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक बदनाम है। यहां के विधायक को समस्या से लेना-देना नहीं है। आने वाले चुनाव में जनता उनको इसका जवाब देगी। कहा कि भाजपा का असली चेहरा यहां की जनता के साथ पूरे देश की जनता देख चुकी है। तोड़फोड़ कर सरकार बनाना भाजपा की नीित है। भाजपा विकास की बात सिर्फ पोस्टर में करती है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। कहा कि जल्द ही बाघमारा प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। सभा का संचालन ब्रजेश चौबे ने किया। मौके पर भोला राम, गणेश गुप्ता, लालटा जी, शिवनंदन लौहार, समद अंसारी, दिलीप दास, रामेश्वर महतो, रामाकांत महतो, राजू अंसारी, बाल्मिकी पासवान, मनोज हजारी आिद उपस्थित थे।
महुदा के क्षत्रुटांड़ में सभा को संबोधित करते रणविजय सिंह।