मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
महुदा/ सिजुआ | सड़क दुर्घटना में मृतक नंदू कर्मकार के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेगा। विधायक ढुल्लू महतो के पहल पर ट्रांसपोर्टर के साथ वार्ता की गई। वार्ता में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने पर सहमति बनी। जल्द ही मुआवजा राशि का चेक परिजन को सौंप दिया जाएगा। शव पहुंचने के बाद विधायक प्रतिनिधि शत्रुधन महतो उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। इधर मुखिया बिंदेश्वर महतो, नरेश महतो, कार्तिक महतो, दुर्गा ठाकुर, विनोद महतो, पंचानन सिंह, काला चांद कर्मकार आदि परिजनों से मिले।