पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • निलंबित प्रधानाध्यापक के आरोपों की अधिकारियों ने की जांच

निलंबित प्रधानाध्यापक के आरोपों की अधिकारियों ने की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिक विद्यालय पारजोरिया के निलंबित प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिन्हा के ऊपर गठित प्रपत्र की जांच बाघमारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय में जाकर किया गया। निलंबित शिक्षक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन, विद्यालय से अनुपस्थित रहकर कर्तव्यहीनता व विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का अवहेलना करने जैसा गंभीर आरोप जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा लगाकर उन पर प्रपत्र गठित किया गया है। उसी के तहत कतरास अंचल के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महावीर पासवान एवं कमल किशोर राणा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पारजोरिया पहुंचे एवं निलंबित शिक्षक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बिंदुवार आरोपों की जांच की गई। जांच के दौरान ग्रामीणों ने सभी आरोपों को सही बताया। जांच अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही जिला शिक्षा अधीक्षक को सुपुर्द करने की बात कही। इसके अलावे ग्रामीणों ने निलंबित शिक्षक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व विद्यालय में आवंटित विभिन्न मदों की राशि का निकासी कर लिया गया है, लेकिन उस काम का लेखाजोखा है और न काम हुआ है। मालूम हो कि 15 मार्च को प्रधानाध्यापक पर कर्तव्यहीनता एवं विद्यालय में बच्चों का खाना नहीं देने का आरोप लगा था। जिस पर उसे जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा निलंबित कर दिया गया था। जांच के दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार लाला, साक्षरता वाहिनी प्रेरक संघ के अध्यक्ष विनोद महतो, चैतलाल महतो, भूतनाथ राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...