पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • भाजयुमो की बैठक में विकासयात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

भाजयुमो की बैठक में विकासयात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुुमो मंडल मैनपाट की समीक्षा बैठक शुक्रवार को बरिमा के पंचायत भवन में हुई। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व मैनपाट मंडल प्रभारी दीपक सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से विकास यात्रा सहित जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा की।

मंडल प्रभारी तोमर ने कहा कोई भी संगठन युवाओं के दम पर ही खड़ा है। देश की दशा और दिशा भी युवा ही तय करते हैं। युवा विकास व परिवर्तन का वाहक है। नए युवाओं के मोर्चा में शामिल होने से हमारा परिवार मजबूत होगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजु यादव, मोहित नामदेव, प्रभु यादव, मनोज यादव, गणेश यादव, मुकेश यादव, अविनाश महंत आदि उपस्थित थे।

विकास यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

सेदम| गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बतौली की गायत्री मन्दिर में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के विकास यात्रा की तैयारी के बारे में चर्चा की गई। युवा मोर्चा मंडल बतौली को बाइक रैली के लिए 450 बाइक की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही 23 से 28 मई के बीच मण्डल कार्यसमिति की बैठक के बारे चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के मण्डल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष निरंजन राय, शिवशंकर सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेश्वर पाठक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ईश्वर यादव, नरेन्द्र पैंकरा, सम्राट सिंह,विजय गुप्ता,सूरज भगत, ठाकुर निषाद, चन्दर मिन्ज, नंदलाल प्रजापति, शिवमंगल यादव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...