पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्रवेश पत्र नहीं आया, मैनपाट के 150 छात्र नवोदय प्रवेश परीक्षा से हो सकते हंै वंचित

प्रवेश-पत्र नहीं आया, मैनपाट के 150 छात्र नवोदय प्रवेश परीक्षा से हो सकते हंै वंचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपाट| मुख्यालय में 150 विद्यर्थियों का प्रवेश पत्र नही आने से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मैनपाट तहसीलदार को ज्ञापन सौंप सभी छात्रों को प्रवेश परीक्षा में बैठाये जाने की मांग की । ज्ञात हो की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आवेदन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ऑनलाइन होना था पर सरगुजा में एक बड़ी संख्या में फाॅर्म आॅनलाइन नहीं हुए। इससे सैकड़ों छात्रों का आवेदन सबमिट ही नहीं हो पाया है। इस संबंध में अभाविप ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इन विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की है। रामाश्रय यादव, सचिन यादव, वाहिद शाह, धर्मेंद्र यादव ने ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...