लंबित वेतन व एरियर की मांग काली पट्टी बांध जताया विरोध
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशांत नायर के नेतृत्व में 12 अप्रैल को तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लंबित वेतन एवं डीए एरियर्स राशि भुगतान की मांग को लेकर विरोध करते हुए काली पट्टी लगाकर काम किया।
इसके बाद बीएमओ कालेश्वर नेगी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग पूरा होने तक काली पट्टी लगाकर काम करने, कई स्टाफ नर्स एवं ड्रेसर का पिछले साल सितंबर एवं अक्टूबर का वेतन नहीं मिलने और वर्ष 2015 के डीए एरियर्स राशि भुगतान की मांग की गई।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हितेश्वर नागेश, महेश बघेल, महेंद्र बंजारे, कलीराम, आरके वर्मा, राजेश यादव, श्यामा नागेश, चित्ररेखा साहू, कुलेश्वरी साहू, आरडी निषाद, वीरसिंग, मुकेश साहू आदि स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।