तहसील मुख्यालय है मैनपुर, शुरू हो प्याऊ
तहसील मुख्यालय है मैनपुर, शुरू हो प्याऊ
मैनपुर| ग्राम पंचायत में आज से 15 वर्ष पहले स्थायी प्याऊ बनाया गया था, लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि तहसील मुख्यालय होने से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। प्याऊ घर में पानी नहीं होने से लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोगों ने ग्राम पंचायत मैनपुर व जनपद पंचायत से मैनपुर में तत्काल प्याऊ शुरू करने की मांग की है।