मैनपुर| नगर में भीषण गर्मी व धूप के बावजूद मानदेय बढ़ाने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक की 583 मितानिनें अनिश्चितकालीन धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष हनीफ मेमन, सियाराम ठाकुर भी धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचकर मितानिनों के आंदोलन का समर्थन किया। धरना को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने कहा राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, आम जनता, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्ग के लोग त्रस्त हो चुके हैं।
पिछले 10 दिनों से पूरे प्रदेश में मितानिन बहनें भीषण गर्मी के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अपनी जायज मांगों को लेकर धरना कर रही हैं, लेकिन इससे भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि मितानिनों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर पार्वती नागेश, दुलारी पटेल, शशिकला, ममता, दयावती, पुष्पलता यादव, सखाबाई, ललिता ठाकुर, कुमारी बघेल, जमुना बाई, बिमला नेताम, पुनई बाई, केसरी बाई, चैतीबाई, सविता प्रधान सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थे।
हड़ताल पर बैठी मितानिनों के आंदोलन का समर्थन करती आम आदमी पार्टी।