पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी के सामने कीचड़ और गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा

आंगनबाड़ी के सामने कीचड़ और गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर| नगर के बाजार चौक आंगनबाड़ी के सामने कीचड़ और गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। लगातार मोहल्ले के लोग ग्राम पंचायत में इसकी शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन सफाई के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी में पढ़ाई करने वाले छोटे- छोटे बच्चे इस गंदगी और कीचड़ को पार कर आने-जाने मजबूर हो रहे हैं। मोहल्ले में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और गंदगी का आलम कई सालों से है, जिसे लेकर अब लोगों में आक्रोश है।

खबरें और भी हैं...