परशुराम के छाया चित्र की पूजा कर प्रसाद बांटा
मैनपुर| तहसील मुख्यालय के मां दुर्गा मंदिर परिसर मे विप्र समाज ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। भगवान परशुराम के छाया चित्र की पूजा की गई और प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पं. योगेश शर्मा, गिरिजा शंकर शर्मा, मनोज कुमार पांडे, संजय त्रिवेदी, लोचन प्रसाद पांडे, भागवत प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, मोहित द्विवेदी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।