मैनपुर| तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम हरदीभाठा में पिछले दो दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से यहां बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके कारण गांव 21 घंटे अंधेरे में डूबा रहा और पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। रविवार की शाम गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।