पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव को कंदमूल खिलाने वाली बल्दीबाई का किया सम्मान

राजीव को कंदमूल खिलाने वाली बल्दीबाई का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां से 18 किमी दूर राजीव गोदग्राम कुल्हाड़ीघाट में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात कमार जन जाति के लोगों ने रैली निकाल राजीव गांधी अमर रहे, राजीव का बलिदान नहीं भूलेगा हिन्दुस्तान, कांग्रेस पाटी जिंदाबाद के नारे लगाए। 17 जुलाई 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री के कुल्हाड़ीघाट आने पर अपने हाथों से कंदमूल खिलाने वाली वृद्ध कमार महिला बल्दीबाई का ब्लॉक कमेटी एवं ग्राम पंचायत ने शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान वृद्धा उन दिनों को याद कर भावुक हो कहा कि राजीव जी मोर गरीब के कुटिया में आय रिहीस त मे ओला जंगल के कांदा करू ला खवाये रहेव, बल्दीबाई अपनी अंतिम इच्छा के रूप में कहा कि एक बार मोला सोनिया बहु अऊ राहुल से मिला दो, उहीचला अपन तकलीफ ला बताहु और भावुक होकर रो पड़ी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के 110 युवाओं को कांग्रेस गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम की बुजुर्ग महिला-पुरुषों को साड़ी और शॉल व श्रीफल भेंट किया गया।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजजा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जनक ध्रुव ने कहा देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आदिवासी कमार जनजाति के लोगों से बेहद लगाव था और वे हमेशा इनके विकास और उत्थान के बारे मे सोचते थे। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसाय जगत ने कहा कि स्व. राजीव के बताए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व अध्यक्ष हेमसिंग नेगी ने कहा कि राजीव गांधी इस बीहड़ क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास के बारे में सोचते थे और उनके कुल्हाड़ीघाट आने के बाद इस क्षेत्र का विकास भी हुआ। जनपद सदस्य संजय नेताम ने कहा कि राजीव जी मात्र 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे। देश में कम्प्यूटर शिक्षा की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर रामकृष्ण ध्रुव, शहर अध्यक्ष गुलाम मेमन, सरपंच बन सिंग सोरी, उपसरपंच नारायण सिंह, पूरन मेश्राम व ग्रामीण उपस्थित थे।

पुण्यतिथि

तहसील मुख्यालय से 18 किमी दूर बीहड़ में बसे गोदग्राम कुल्हाड़ीघाट में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी

मैनपुर. कुल्हाड़ीघाट में बल्दीबाई का सम्मान करते हुए कांग्रेस के नेता।

खबरें और भी हैं...