- Hindi News
- National
- कुल्हाड़ीघाट, राजाखरियार मार्ग में पुल बनने से ग्रामीणों को होगी सुविधा: डमरूधर पुजारी
कुल्हाड़ीघाट, राजाखरियार मार्ग में पुल बनने से ग्रामीणों को होगी सुविधा: डमरूधर पुजारी
मैनपुर। मंगलवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने ब्लॉक के ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मैनपुर राजाखरियार मार्ग में बन रहे पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ बारिश से पूर्व निर्माण कार्य को तेजी लाते हुए पूरा करने कहा। इस दौरान ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुजारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गाे के विकास के लिए जमकर कार्य किया है, मैनपुर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुआ है पहले यहां के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भटकना पड़ता था। भाजपा सरकार ने मैनपुर में महाविद्यालय का सौगात देते हुए नया काॅलेज भवन का निर्माण करवाया है। मैनपुर कुल्हाड़ीघाट, राजाखरियार मार्ग में पुल पुलिया के अभाव में इस क्षेत्र के 25-30 ग्राम टापू मे तब्दील हो जाता था यहां मैनपुर, जाड़ापदर, जिड़ार और बेसराझर नदी में करोड़ों रूपये की लगात से पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों मे निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता को इस पुल पुलिया के निर्माण से काफी सुविधा मिलेगी, मैनपुर में नया अस्पताल भवन का निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, किसान भाजपा नेता रामस्वरूप साहु, मीडिया प्रभारी रूपेश साहु, दिलीप साहु, हरीनाथ यादव, बिशेसर सिक्का, रामसुंदर साहु, ईश्वर नागेश, रमेश योगी, रायसिंग ध्रुव, बंशी पटेल, राजाराम नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित थे।
मैनपुर. पूर्व विधायक पुजारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए।