सम्मान... सेवानिवृत्त पर चपरासी को दिए उपहार
मैनपुर| तहसील मुख्यालय के बीआरसीसी क्षमता भवन में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त भृत्य प्रकाशचंद यादव को शॉल, श्रीफल, पेन, बैग, गुलदस्ता देकर विदाई दी गई। इस मौके पर बीईओ विजय कुमार लहरे, ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक अयोध्या राम टांडिया, कृषि अधिकारी भावेश शांडिल्य, बिजली विभाग के अधिकारी वीके तिवारी, गोविंद पटेल, परमानंद पटेल, शेख इमामुद्दीन, खेमराज साहू, सतीश साहू, पंचूराम साहू, इंद्रकुमार पटेल, सरोज सेन सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक उपस्थित थे।