शिविर... स्काउट-गाइड्स ने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे
मैनपुर| पंचमढ़ी स्थित नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित दस दिवसीय शिविर में ब्लॉक के 44 स्काउट एवं गाइड्स ने व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन के तरीके सीखे। बिना बर्तन भोजन बनाने की कला की जानकारी प्राप्त की, पर्वत रोहण, घुड़सवारी, रायफल व तीर अंदाजी के माध्यम से निशाना भी साधा। शिविर का आयोजन भारत स्काउट्स व गाइड्स राज्य मुख्यालय ने किया, जिसमें ब्लॉक के उमा विद्यालय इंदागांव, गोहरापदर, मैनपुर के स्काउट्स गाइड्स शामिल हुए। प्राकृतिक व धार्मिक स्थानों शंकर संगम, पांडव गुफा, बी फाॅल, गुप्त महादेव, चैरागढ़ आदि हाईक के जरिए भ्रमण किया और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लिया। सभी प्रतिभागियों को एडवेंचर का प्रमाण पत्र व फ्री बोइंग का बेच दिया गया। इस दल में प्रभारी रामप्रसाद साहू, मुरारी लाल साहू, रूपिका रानी मरकाम, कुमारी शशि साहू उपस्थित थे।