पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण से ही शिक्षा का आधार मजबूत होगा: टांडिया

प्रशिक्षण से ही शिक्षा का आधार मजबूत होगा: टांडिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर| तहसील मुख्यालय मैनपुर में सोमवार को राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तत्वावधान में संपर्क फाउंडेशन ने विकासखंड स्तरीय विषय आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसीसी प्रशिक्षण कक्ष में किया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड स्त्रोत समन्वयक एआर टांडिया ने कहा संपर्क फाउंडेशन के इस अभिनव पहल से शिक्षा का आधार मजबूत होगा।

जिला समन्वयक मुकुंद राय ने कहा संपर्क फाउंडेशन द्वारा श्रवण यंत्र के माध्यम से बच्चों में गणित और अंग्रेजी के प्रति रुचि पैदा की जा रही है। शिक्षक पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ अधिकतम सामग्रियों का उपयोग स्कूलों में करें, ताकि छात्रों को लाभ हो सकें। इस मौके पर मनोहर राजपूत, खन्ना रामटेके, रोली शर्मा, दामोदर नेगी, सीमा दास, भागवत पटेल, रेखा साहू, टोकेश्वरी पटेल, हेमलता साहू, भावना सिन्हा, निधि ठाकुर, चंद्रकिशोर बघेल, जानकी यादव, जमुना ध्रुव, रेखा मरकाम आदि उपस्थित थे।

मैनपुर. ब्लॉक स्तरीय विषय आधारित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं।

खबरें और भी हैं...