- Hindi News
- National
- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: डॉ. साहू
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: डॉ. साहू
मैनपुर| तहसील मुख्यालय स्थित वन विभाग विश्राम गृह में भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहू ने कहा कि देश में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, आधुनिक समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता और स्वस्थ परिवर्तन का उपहार देशवासियों को दिया है। सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं और चौथी बार भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाने कमर कंस ले। मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव ने मंडल द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री रिखी यादव, राजेश साहू, पुनीत सिन्हा, छत्तर सिंग ठाकुर, प्यारेलाल सोनकर, केनूराम यादव, पूनम यादव, नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।