मैनपुर| इस भीषण गर्मी में मेनटेनेंस के नाम पर गुरुवार दिनभर बिजली बंद होने से लोग उमस व पसीने से उबल पड़े। मेनटेनेंस के नाम विभाग द्वारा सुबह 10 बजे बंद की गई बिजली रात 8 बजे बहल हुई।
फिर शाम 6 बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से लगातार बिजली की आंख मिचौली जारी रही। लेकिन बारिश होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ व टहनियां गिर गईं। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के अंचलों में भी रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ले गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर सूखे की मार के बाद रबी की फसल बारिश से प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। वनांचल क्षेत्र के लोग बारो महीने बिजली की समस्या से जूझते हैं और गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराने से सैकड़ों गांव के लोग परेशान रहते हैं।