ग्रामीणों ने शरबत पिला बैंक योजनाओं की जानकारी दी
मैनपुर| तहसील मुख्यालय में 12 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक के सामने ग्रामीणों को शरबत बांटा गया। शाखा प्रबंधक नीरज पात्र ने बताया कि बैंक के 124वां स्थापना दिवस पर ग्राहकों व ग्रामीणों को शरबत पिलाकर बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रकाशचंद, र|ेश शर्मा, चंद्रकांत ठाकुर, मनीष पटेल, रामकुमार, जुगलाल नायक, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, राकेश निर्मलकर, गेमलाल साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।