मझगांव| झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तत्वावधान कुमारडुगी प्रखंड के जोजोहातु गांव में निर्मित आजीविका महिला ग्राम संगठन का उदघाटन विधायक निरल पूर्ति ने फीता काटकर किया। आजीविका महिला ग्राम संगठन के निर्माण के लिए जोजोहातु गांव के साथ समूह द्वारा सात दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष के रुप मे सुनीता बागे, सचिव पुष्पा देवी व कोषाध्यक्ष के रूप में शकुंतला पान का चयन किया गया। इससे महिलाएं रोजगार पा सकेंगी। कुमारडुगी के कुमिरता, चादमुनीया, चाम्पीला, बालिदासकन व कुमारडुगी मे भी अजीविका महिला ग्राम सगठन का निर्माण किया गया। इस अवसर पर जोजोहातु ग्रामीण मुंडा बुधन सिह बागे, जेएसएलपीएस कुमारडुगी के बीपीएम अमित कुमार गुप्ता, सामुदायिक समन्वयक ललीता गागराई, सभी समुह के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य, जेएमएम के जिला अध्यक्ष सुनिल सिरका व अन्य उपस्थित थे।