पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारह वर्षों से फरार दो भाई गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मझगांव| कुमारडुंगी थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने 2006 से फरार चल रहे दो भाइयों को दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पर स्थाई वारंट जारी किया गया था।

बताया की दोनों कुसमिता गांव के गोनोसाई टोला निवासी है। दोनों आपस में सगे भाई हैं जिनका नाम दिलीप लागुरी व बुधराम लागुरी है। वे अपने ही पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर झगड़ा व मारपिट करते थे। साथ ही जान से मारने का धमकी दिया था। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसकी सुचना पाकर दोनों भाई अपने गाव से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। फरार होकर दोनो बड़ाजामदा के काटेसाई टोला मे अपना निवास स्थान बनाकर छुप बैठे था। बारह वर्ष बाद शुक्रवार को गुप्त सूचना पाकर थाना प्रभारी व एएसआई ने छापा मारी की।

खबरें और भी हैं...