खुला सत्र कार्यक्रम का किया समापन
माजरीकलां | क्षेत्र के गांव भीटेडा स्थित बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ परिसर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहा सात दिवसीय खुला सत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राध्यापिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खुला सत्र कार्यक्रम का समापन किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राध्यापिकाओं को विद्यापीठ निदेशक डॉ. रणजीत यादव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विधि प्राचार्य डॉ. करण सिहं, डॉ. तेजपाल यादव, डॉ. संतोष यादव, डॉ. कस्तुरी यादव, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. स्वदेश यादव, सुजाता, मंजू, मीना, मुकेश बाला आदि मौजूद थे।