पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

5 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां. सड़क का शिलान्यास करते प्रधान प्रतिनिधि व मौजूद ग्रामीण।

माजरीकलां | ग्राम पंचायत बूढ़वाल के अधीन गांव भूपखेड़ा में बुधवार को रोड का शिलान्यास कर शुभारंभ किया गया। उपसरपंच सुखपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य नहीं करवाए जाने पर ग्रामीणों की मांग और समस्या को देखते हुए प्रधान द्वारा पंचायत समिति बजट से 5 लाख रुपए की लागत से कवल के मकान से बलवीर की दुकान तक निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड मय नाली का बुधवार को प्रधान प्रतिनिधि व कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत ठेकेदार द्वारा शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत समिति बहरोड़ सरपंच संघ अध्यक्ष सरपंच देवेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना सैनी, यादव महासभा अध्यक्ष श्रीराम भीटेडा, पंच मंजू रमेश, पिंकी चंद्रप्रकाश, अभय सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...