सांसद डॉ. करण सिंह यादव आज करेंगे जनसुनवाई
कायसा| सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे। सांसद सर्वप्रथम बहरोड़ के अहीर धर्मशाला में सुबह 10 बजे, दोसोद में 11.30 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण करेंगे, दोपहर 1 बजे रैवाना , 2 बजे कायसा, 2.30 बजे डूमरोली, 3 बजे नायसराना, 3.30 बजे नारेडा खुर्द, 4 बजे अकलीमपुर, 4.30 बजे निहालपुरा आदि गांवों में आमजन से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा गांव में विकास कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि दिलाने की अपील की जाएगी। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामवासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माजरीकलां के सदस्य एवं अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे।